
धीरज शर्मा।देहरादून के थाना रायपुर पुलिस ने सपेरा बस्ती के सरपंच और उसकी पत्नी को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब सात किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस गांजे की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही उन्होंने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया था।उससे पूछताछ में सपेरा बस्ती के सरपंच और उसकी पत्नी के बारे में भी जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने सपेरा बस्ती में रहने वाले सभी व्यक्तियों की कुंडली खंगालाने के साथ ही पुलिस सरपंच विजय नाथ और उसकी पत्नी विनीता नाथ पर नजर बना रख्खी थी।पुलिस ने बताया कि जैसे उन्हें आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी मिली, उन्होंने दोनों को सपेरा बस्ती के पास शांति विहार पुलिया रायपुर रोड से सात किलो 600 ग्राम चरस के साथ धरदबोचा। पुलिस ने दंपति के खिलाफ रायपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि विजय नाथ अपनी पत्नी के साथ मिलकर अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। आरोपी उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के अलावा यूपी के बरेली और मुरादाबाद से भी अफीम व गांजा मगंवाता है। जिससे उनकी काफी अच्छी कमाई हो जाती है। सरपंच होने के नाते उन पर कोई शक नहीं करता। इस कारण आज तक दोनों पकड़े नहीं गये।