
सिद्धार्थ त्रिपाठी। रामनगर में चैनपुरी गांव क्षेत्र में आज एक फौजी के बंद पड़े घर में चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर तो हाथ साफ किया ही साथ ही चोरों ने सी.सी.टीवी कैमरे की डी.वी.आर. को भी साथ ले है गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि मेरठ में तैनात जवान तारा सिंह मेहरा ने अपना मकान गांव चैनपुरी में गन्ना सेंटर के समीप बनाया है।पीड़ित तारा सिंह अपने परिवार के साथ मेरठ में ही रहते हैं।पीड़ित तारा सिंह की भाभी भावना मेहरा ने बताया कि उनके देवर तारा सिंह मेहरा के मकान में उनकी सास गंगा देवी हर रोज पूजा करने जाती थी। जब वह गुरुवार की सुबह बेटे तारा सिंह के घर पूजा करने पहुंची तो घर के दरवाजे का ताला टूटा देखा। उन्होंने इस संबंध में अपने दूसरे बेटे और ग्रामीणों को जानकारी दी।
जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण घर के अंदर घुसे, तो अज्ञात चोरों द्वारा घर की पहली मंजिल और दूसरे मंजिल में रखा सामान बिखरा पड़ा था साथ ही अलमारी का ताला टूटा हुआ था। वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने मामले की जांच शुरू की। साथ ही गन्ना सेंटर में मौजूद लोगों से भी पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
पीड़ित तारा सिंह की भाभी भावना मेहरा ने बताया कि उनके देवर तारा सिंह की लाइसेंसी बंदूक भी थी, जिसे चोरों द्वारा नहीं ले जाया गया, लेकिन चोरों द्वारा अलमारी में रखें लाखों रुपए के जेवरात और सी.सी.टीवी कैमरे की डी.वी.आर. चोरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि घर का अन्य सामान भी चोरी हुआ है लेकिन इसकी जानकारी तारा सिंह के रामनगर आने पर पता चलेगी।