
धीरज शर्मा।जनपद देहरादून से एक हत्या का मामला सामने आया है।थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत मयूर विहार क्षेत्र में एक मजदूर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के बताये अनुसार विजयपाल निवासी मध्यप्रदेश यहां एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। उसके साथ में ही हरिराम नाम का मजदूर भी रहता था।बताया जा रहा है कि दोनों में रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि हरिराम ने वहां रखी कुल्हाड़ी से विजयपाल के मुंह पर वार कर दिया। एक के बाद एक हरिराम ने कई वार विजयपाल पर कर दिए। इससे विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई।हरिराम मौके से फरार हो गया। सुबह के वक्त जब पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने तलाश कर हत्या के आरोपी हरिराम को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बीच पत्नी को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।