
धीरज शर्मा।हरिद्वार कांवड़ मेला 2024 के सकुशल समाप्त होने के बाद नगर निगम ने बीते शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में हरकी पैड़ी गंगा घाट पर बड़े स्तर से सफाई अभियान चलाया गया। सैनीटेशन सेल प्रभारी श्रीकांत ने बताया कि शुक्रवार रात दस बजे से शनिवार सुबह पांच बजे तक सात घंटे चले सफाई अभियान में 6250 मीट्रिक टन कूड़ा गंगा घाटों से उठाया गया।नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने कांवड़ मेला समाप्त होते ही गंगा घाट की सफाई देर रात से ही शुरू करने के निर्देश दिए थे।इसके बाद शुक्रवार रात को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में वृहद स्तर से हरकी पैड़ी और उसके आसपास के घाटों पर सफाई अभियान शुरू कर दिया गया। आपको बताते चलें कि बीते रोज नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने 24 घण्टे में मेला क्षेत्र की पूर्णतः सफाई किए जाने का लक्ष्य तय किया। इसके बाद मेला क्षेत्र हरकी पैड़ी, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पर सफाई अभियान चलाया गया।