
धीरज शर्मा। हरिद्वार प्रेमनगर आश्रम में भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित गैंड प्रिक्स नेशनल रैसलिंग चैम्पियनशिप के दूसरे दिन राष्ट्रीय गैंड प्रिक्स फ्री स्टाइल कुश्ती सीनियर वर्ग व अण्डर-17 महिला वर्ग की कुश्ती का आयोजन किया गया। पहलवानों का उत्साहवर्द्धन करते हुए भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती प्रत्येक युग में मौजूद रही है। कुश्ती का इतिहास भगवान हनुमान से शुरू होता है। सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पूर्व में कुश्ती की राष्ट्रीय स्तर की तीन प्रतियोगिताएं होती थी। आज राष्ट्रीय स्तरीय पर तेईस मुकाबले खेले जा रहे हैं। हरिद्वार में खेली जा रही प्रतियोगिता का फाइनल काशी में होगा।पूर्व विधायक चैम्पियन ने कहा कि ब्रजभूषण सिंह के भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के बाद खेल में बहुत परिवर्तन आया है। भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड कुश्ती संघ के महासचिव डा.एसपी देशवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री खिलाडियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाते हैं। उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी के जीएम अनिल सिंह ने भी खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाया। खिलाडि़यों का उत्साहवर्द्धन करने पहुंचे महंत प्रदीप गिरी, महंत दयाराम दास, महंत प्रपन्नाचार्य, महंत लोकेश दास, स्वामी ऋषश्विरानन्द, महंत रामकुमार दास, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत रामदास, संघ नेता पदम सिंह, आशीष गौतम, संजय चतुर्वेदी, संजय सिंह बबलू, पवन शर्मा का पगड़ी व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महेंद्र त्रिपाठी, मेरठ कुश्ती संघ के अध्यक्ष बालेंद्र, अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच गजेंद्र पहलवान, बागपत कुश्ती संघ के अध्यक्ष भूपेश राणा, डा.ललित कुमार, राहुल शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।