
धीरज शर्मा देहरादून । चैत्र नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या-पूजन कर प्रदेश और देश के लिए के लिए संपन्नता का आशीर्वाद मांगा ।पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व के कल्याण एवं शांति की प्रार्थना की। उन्होंने ‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया।वहीं मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्र की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान राम को आस्था का प्रतीक बताते हुये कहा कि भगवान राम का आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। हमें उनके व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। धामी ने समस्त प्रदेश वासियों को नवरात्र और रामनवमी की शुभकामनाएं दी।