
धीरज शर्मा।हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में शंकराचार्य चौक पर पहुंचकर हरिद्वार से जल भरकर अपने गंतव्य स्थान पर जा रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के साथ ही उनका हाथ जोड़कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बम बम भोले का जोरदार जयघोष किया।नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सावन मास में कांवड़ियों की सेवा ही सच्ची सेवा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों में मुख्यमंत्रियों के निर्देशानुसार कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जा रही है। उसी कड़ी में शुक्रवार को हरिद्वार में भी उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।उन्होंने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में तपती धूप में अपने कंधों पर सैकड़ों लीटर जल लेकर ये लाखों शिवभक्त जिस प्रकार से अपनी मंजिलों की ओर रवाना हो रहे हैं। यह भगवान भोलेनाथ का दिव्य शक्ति का परिणाम है। जिस प्रकार प्रतिवर्ष कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि आज तीर्थ नगरी पूरी भगवामय हो चुकी है। पूरा क्षेत्र भगवान भोले नाथ की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। आपको बताते चलें कि श्रवण माह भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह माना जाता है। जिसमें कांवड़ यात्रा सबसे प्रसिद्ध है। इस दौरान कई राज्यों से लोग हरिद्वार कांवड़ लेकर जल भरने आते हैं। इसके बाद अपने अपने गंतव्य जाकर जल चढ़ाते हैं। इस बार कांवड़ को लेकर शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह है।इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैय्यर,राजेश शर्मा, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, मंडल महामंत्री सचिन बेनीवाल, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, सविता यादव, विदित शर्मा, प्रशांत सैनी, सपना शर्मा, धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।